रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सिरमौर जिले के नाहन में एक बेहद खूबसूरत और भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे रंग-बिरंगे धागों और मोतियों से आकर्षक राखियां तैयार कर रहे हैं। यह अनूठी पहल इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। विशेष शिक्षकों और डीएड प्रशिक्षुओं की देखरेख में तैयार की जा रही इन राखियों में बच्चों की कड़ी मेहनत और उनका हुनर साफ झलक रहा है।