फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में नगर परिषद के जर्जर भवन से गिर रहीं ईंटें, बाल-बाल बची जान

शहर में नगर परिषद के बहुमंजिला भवन की जर्जर हालत अब लोगों की जान और माल पर भारी पड़ने लगी है। तीन मंजिला भवन से बंदरों की आवाजाही के दौरान ईंटें नीचे गिर रही हैं। ताजा घटना में एक ईंट नीचे खड़ी गाड़ी पर जा गिरी, इससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया और बोनट को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि ईंट किसी व्यक्ति या पास में खेल रहे बच्चों पर नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय गाड़ी मैकेनिक सुनील ठाकुर एक उपभोक्ता की गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान भवन से अचानक ईंट गिरकर गाड़ी पर आ गिरी। इससे वाहन को नुकसान पहुंचा। सुनील ठाकुर के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बंदरों की आवाजाही के दौरान भवन से ईंटें गिरने और नुकसान होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सुनील ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद नाहन को कई बार भवन की रेलिंग की मरम्मत करवाने की शिकायत दी जा चुकी है। रेलिंग की जर्जर हालत और बंदरों की आवाजाही के कारण ईंटें नीचे गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार ईंट गिरने से गाड़ी को नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई भी उन्हें करनी पड़ सकती है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि ईंट किसी व्यक्ति या बच्चे पर गिर जाती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। भवन के आसपास लोगों की आवाजाही और बच्चों के खेलने को देखते हुए इसकी मरम्मत बेहद जरूरी है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष उपमा धीमान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। रेलिंग की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें