फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमालयन संस्थान कालाअंब में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने सीखीं आत्मरक्षा की तकनीकें

अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 May 2024 05:44 PM IST

वॉर टाइम कॉमबेट सिस्टम (मार्शल हार्ट अकाडमी) के मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने हिमालयन संस्थान कालाअंब में प्रशिक्षु छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। संस्थान में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में पधारे मार्शल आर्ट कोच जावेद उल्फत ने छात्राओं को कठिन परिस्थितियों में खुद का बचाव कैसे करें इसके गुर सिखाए। उन्होंने हमलावर के नाजुक अंगों जैसे आंखों, नाक, कान पर प्रहार करके खुद का कैसे बचाव करें इसकी तकनीक भी बताई। हमलावर की गिरफ्त से खुद को छुड़ाने के उपाय भी बताए। इसके लिए बकायदा डैमो दिया गया। एक प्रशिक्षु छात्रा ने मंच पर आकर खुद पर इन तकनीकों का प्रयोग किया। तकनीक कामयाब होते देखकर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर लड़कियों ने कई सवाल जवाब भी किए। इससे पहले अपने संबोधन में जावेद उल्फत ने कहा कि मार्शल आर्ट से आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे सिर उठाकर आगे बढऩे में मदद मिलेगी। उन्होंने मार्शल आर्ट की जरूरत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने का कि शरीर का सबसे नाजुक अंग आंख है। कठिन परिस्थितियों में ताकतवर से ताकतवर हमलावर की आंखों पर प्रहार करके खुद का बचाव किया जा सकता है। संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल ने समाज में लड़कियों के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने का प्रयास हर हाल में करना चाहिए। उन्होंने संस्थान में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अमर उजाला का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं को बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है जो भविष्य में काफी कारगर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल, शिक्षिका सुनैना व अंजली, अनीता सचदेवा, विजय चौहान भी मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें