फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कुंडियों पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप

Krishan Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 05:14 PM IST

पांवटा साहिब विकास खंड की कुंडियों पंचायत के युवक आरिफ अली ने विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप पंचायत प्रधान पर जड़े हैं। मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरिफ ने कहा कि पंचायत में हुए विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। इसका खुलासा आरटीआई से ली गई जानकारी में हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से बनाई पुलिया में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। वहीं पांच सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, लेकिन इसकी मल निकासी के लिए नए गड्ढे न बनाकर पुराने से जोड़ दिया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से की है। जब 2 अगस्त को जांच टीम पहुंची तो प्रधान की ओर से लोगों को एकत्र करके उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। इसकी माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आरिफ अली ने आरोप जड़ा कि पंचायत में महिला प्रधान है, जबकि कार्य उसका पति करवा रहा है। यहां तक की वह पंचायत कार्यालय में प्रधान पर कुर्सी पर तक बैठता है, जो संविधानिक नहीं है। उधर, पंचायत प्रधान समीना बेगम ने युवक के सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जहां पुलिया बनी हैं वहां पर इसका लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पंचायत में सभी विकास कार्य नियमानुसार और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करवाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें