फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मेले में छह दिन होगी मां रेणुकाजी की आरती, 500 देसी घी के दीये किए जाएंगे प्रवाहित

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में छह दिन मां रेणुकाजी की आरती होगी। वहीं 500 देसी घी के दीये झील में प्रवाहित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन, रेणुकाजी विकास बोर्ड और कमेटी की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। सुबह के समय पूजा की जाएगी। संस्कृत कॉलेज नाहन के आचार्य व विद्यार्थी इस कार्य को पूरा करेंगे। इसके लिए उनके ऑडिशन भी लिए गए हैं। सभी छह दिन शाम को मां रेणुकाजी की आरती होगी और घी के दीये प्रवाहित किए जाएंगे। उन्होंने देसी घी के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही मेला क्षेत्र में अनाज को निर्धारित ड्रमों में डालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें