नाहन के चौगान मैदान में वीरवार को अचानक आग लग गई। जिसके चलते आसपास भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही तुरन्त मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि चौगान मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिस दौरान आतिशबाजी की गई। आग लगने का कारण आतिशबाजी बताया जा रहा है हालांकि स्पष्ट कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।