फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरमौर में 4,00,792 मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे अपने मत का इस्तेमाल

भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश सहित सिरमौर जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता शनिवार 16 मार्च से लागू होकर मतगणना संपन्न होने यानि 6 जून 2024 तक लागू रहेगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के समस्त प्रावधानों की सख्ती से अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। सुमित खिमटा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की स्टैंडिग कमेटी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आने वाले विभिन्न मामलों की निगरानी करेगी और नियमानुसार उनका निपटारा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधानों के बारे में समय-समय पर आयोजित स्टैंडिग कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान कर दी गई है ताकि निर्वाचन प्रकिया के दौरान संहिता की किसी भी प्रकार से उल्लंघना न हो।उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में बराबर का अवसर प्रदान करने और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी बनाना बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें