फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा जा रहे दो श्रद्धालुओं पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, माैके पर माैत

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के युला कंडा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक दंपती दिल्ली का रहने वाला था।  सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे की सूचना युला पंचायत की प्रधान अंजू ने पुलिस थाना टापरी को दी। प्रधान ने कहा कि इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की माैत हो गई है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें