फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: सनशाइन वरिष्ठ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

रामपुर बुशहर के सनशाइन पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को पाटबंगला मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में एलकेजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने सभी का स्वागत किया। नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नशे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज नशा कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। नशा से दूर रहना हमारे युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें