फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

शिमला के रामपुर में शुक्रवार को ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान ग्रामीण डाक सेवकों ने डाक विभाग के अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते ग्रामीण इलाकों के डाक सेवाएं चरमरा गई हैं। प्रदेश में हजारों ग्रामीण डाक सेवक मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ग्रामीण डाक सेवक केंद्र सरकार से आठ घंटे काम, पेंशन सहित सभी लाभ देने की मांग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर जल्द ही ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल खत्म न हुई तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रामपुर यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है किप्रदेश में ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें