रिकांगपिओ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मैराथन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। यह मैराथन राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव एवं देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रशासन ने आयोजित की। मैराथन में कुल 166 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 134 पुरुष एवं 32 महिलाएं शामिल थीं। मैराथन समाप्त होने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने आईटीबीपी मैदान पहुंचे और सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनकी हौसला अफजाही की। इस अवसर पर एसडीएम अमित कल्थाईक, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ.सूर्या बोरस, 17वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा उपस्थित रहे।