फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रोटरी क्लब रामपुर की ओर से सत्यनारायण मंदिर परिसर में पहला निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

रोटरी क्लब रामपुर की ओर से सत्यनारायण मंदिर परिसर में पहला निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में दोपहर बाद तक करीब सात सौ लोगों के आंखों की जांच पड़ताल रोटरी आई हॉस्पिटल पालमपुर से पहुंची चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। शिविर का शुभारंभ सुबह नों बजे से किया गया। रोटरी क्लब रामपुर के सदस्यों द्वारा नगर परिषद रेन बसेरा में मरीजों का पंजीकरण सुबह सात बजे से शुरू किया गया। इस केम्प के लिए पालमपुर से डॉ रोहित, डॉ. आशीष और उनके साथ ग्यारह अन्य लोग टीम में मौजूद रहे। इसके बाद नेत्र जांच के लिए पहुंचे लोगों की जांच चिकित्सकों द्वारा की गई। कुछ मरीजों को पालमपुर अस्पताल आने के लिए सलाह दी गई। इस केम्प का सारा इंतजाम रोटरी क्लब रामपुर के सौजन्य से किया गया है। केम्प में मरीजों के रहने व खाने पीने का सारा इंतजाम रोटरी क्लब रामपुर द्वारा किया जा रहा है। आज ऑपरेशन के बाद सोमवार को मरीजों की दोबारा से जांच पड़ताल करने के बाद मरीजों को उनके घरों की ओर रवाना किया जाएगा। रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि क्लब द्वारा यह नेत्र जांच शिविर पहली बार आयोजित किया गया है। इससे पहले रोटरी क्लब अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें