अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित बुशहर बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुरुवार को बेहतरीन मुकाबले खेले गए। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबले खेले गए। विकेश और रोशन के मध्य अंडर-19 सिंगल मुकाबला खेला गया, जिसमें विकेश ने रोशन को हराया। विजेंद्र और अनिक के मध्य खेला गया, जिसमें अनिक ने बाजी मारी। निखिल राण और सत्यम में निखिल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विकेश, सुजल, कार्तिक और शुभम अगले चरण के लिए चयनित हुए। पुरुष वर्ग डबल अंडर 19-30 प्रतियोगिता में अनिल और जतिन ने कुशल व मृदुल को हराया। अनुराग व विशाल ने वरेंद्र और ऋषि को हराकर बाजी मारी। प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए पांच आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। महिला वर्ग में सभी आयु वर्गों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, आनी, निरमंड और किन्नौर क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का समापन 30 अक्तूबर को होगा।