फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: अमोलक राम बोले- प्रदेश सरकार जल्द जेसीसी की बैठक बुलाए

प्रदेश सरकार जल्द ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी (जेसीसी) की बैठक बुलाए। 17 दिसंबर को रामपुर में खंड स्तर पर पेंशनर दिवस मनाया जाएगा लंबित मांगों को सरकार पूरा करें। वर्ना सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। यह बात राज्य उपाध्यक्ष अमोलक राम ने बैठक में कही। दत्तनगर-नीरथ जोन की कार्यकारिणी की बैठक नीरथ में अध्यक्ष सेवाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष अमोलक राम और जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बैठक में धर्मशाला में 28 नवंबर को हुए धरने प्रदर्शन और विधानसभा घेराव की जानकारी उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष रखी। आने वाले समय में इस प्रकार के प्रदर्शन को तैयार रहने की भी उपस्थित सदस्यों को कहा। बैठक का संचालन महासचिव श्याम लाल ने किया। इस बैठक में पेंशनरों ने सदस्यता को बढ़ाने के लिए गांव में जाने का निर्णय लिया गया। अपनी त्रैमासिक आय व्यय की जानकारी भी कोषाध्यक्ष केदार सिंह ने बैठक में प्रस्तुत की। बैठक में पेंशनरों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की और कई प्रस्ताव पास किए। उन्होंने सरकार से जल्द जसीसी की बैठक मांग उठाई। बैठक में फैसला लिया गया कि 17 दिसंबर को रामपुर में खंड स्तरीय पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। 28 नवंबर को धर्मशाला के तपोवन में हुई विशाल रैली और विधानसभा घेराव के सफल आयोजन के लिए जिला कांगड़ा के पेंशनरों का आभार जताया। वहीं बैठक में चेतावनी दी की यदि सरकार समय रहते पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में ज्ञान चंद, बुद्धि सिंह मेहता, प्रभु दास, रामलाल, अशोक, मिसरु राम और जय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें