फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: चौधरी अड्डे में एबीवीपी इकाई रामपुर ने किया सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

एबीवीपी इकाई रामपुर ने शुक्रवार को चौधरी अड्डे में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि प्रदेश के युवाओं को पांच लाख नौकरियां देगी, जो सिर्फ दो लोगों को ही मिल पाई है। सरकार मित्र भर्तियों के नाम पर युवाओं के साथ धोखा कर रही है। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार ने प्रदेश में सौ से अधिक स्कूलों को डीनोटिफाई कर गरीब परिवारों पर बोझ डाला है। युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। इकाई ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र चुनाव को बहाल नहीं कर रही है और इससे पूर्व की सरकारों ने भी इसे बहाल नहीं किया। वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र संघ चुनाव से ही यहां तक पहुंचे थे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते नशे को लेकर भी प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी ने मांग कि प्रदेश विश्व विद्यालय में मुल्यांकन प्रक्रिया को सरल किया जाए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें