2016 से 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें आज तक सरकार ने लंबित राशि का भुगतान नहीं किया है। इसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। रामपुर में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक समिति सभागार अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और सरकार से शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी ग्रेच्युटी, एरियर, पेंशन का एरियर, डीए का एरियर, लीव इनकैशमेंट और कम्युटेशन जैसी देनदारियां लंबित पड़ी हैं। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से लंबित देय राशि एकमुश्त जारी जारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। वहीं बैठक में पेंशनर भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने और सदस्यता बढ़ाना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के महासचिव कृष्ण कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी पेंशनरों को संबोधित किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव कृपाल नेगी, भगवान दास, रोशन लाल, जगत कपाटिया, सोहन ठाकुर, बालक राम भंडारी, मोहन लाल, संगत राम और दौलत राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।