राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय रामपुर में आतंकवाद एवं हिंसा के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति एवं सद्भाव बनाए रखने, आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा है। इससे समाज में भय एवं अस्थिरता का वातावरण उत्पन्न होता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और समाज में भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया।