फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फाग मेले के उपलक्ष्य पर हुआ कवि सम्मेलन

रामपुर में आयोजन ऐतिहासिक फाग मेले के उपलक्ष्य पर शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन रामपुर ने किया। सम्मेलन में जिला शिमला, कुल्लू और किन्नौर के युवा कवि, वरिष्ठ कवियों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। मुख्य अतिथि ने सभी को सम्मेलन के आयोजन की बधाई दी। कहा कि क्षेत्र में जब भी कार्यक्रम होते है तो इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होना चाहिए। कवि दिल से बोलता है, जो लोगों को कविताओं के माध्यम से जीवन के उतार और चढ़ाव के बारे अवगत करवाता है। सम्मेलन में सबसे पहले जय भगवान बंसल ने प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। दीपक शर्मा ने भी एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाई और समा बांधा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें