फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काजा में आइस हॉकी, माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में युवा खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति और रॉयल एनफील्ड के संयुक्त तत्वाधान से आइस हॉकी कप और आइस स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभांरभ सोमवार को आइस हॉकी रिंक काजा में किया गया। माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में युवा खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। स्पीति कप में पुरुष वर्ग में पहला मैच शॅम जोन और तोद जोन के बीच में खेला गया। इसमें तोद जोन ने पांच गोल किए। जबकि शॅम जोन एक भी गोल नहीं कर पाया। वहीं, स्पीड स्केट्स अंडर-8, अंडर-12, अंडर-16 और ओपन वर्ग में दो-दो खिलाड़ियों का चयन अगले राउंड के लिए हो गया है। स्पर्धा में लोसर, हल, काजा, शिचलिंग, लालूंग और सगनम क्लब की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने किया। एडीसी राहुल जैन ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कहा कि स्पीति की भौगोलिक परिस्थितियां यहां पर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ईको टूरिज्म के तहत विकसित करेंगे, ताकि यहां के लोगों को घरद्वार पर ही स्वरोजगार मिल सके। स्पीति की पहचान अब आइस हॉकी के तौर पर हो रही है। कहा कि अभी हाल ही में हुई आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता है। वहीं, अंडर-18 में रजत पदक जीत कर इतिहास रचा है। खेलो इंडिया में भी कांस्य पदक जीता है। एडीसी राहुल जैन ने कहा कि स्पीति कप का आयोजन पहली बार हो रहा है। रॉयल एनफील्ड 23 लाख रुपये से अधिक की लागत के आइस हॉकी के उपकरण स्पीति के बच्चों के लिए दिए हैं। स्पीति में छह जोन बनाए गए हैं, जहां पर एक महीने से अधिक बच्चों को बेसिक आइस हॉकी का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद इन्हीं से टीमें बनाई गईं, जोकि स्पीति कप में हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में पिन, लालूंग और लोसर जोन के सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर तहसीलदार भूमिका जैन, बीडीओ दीक्षित राणा, मनोज नेगी, पीयूष, वीरभगत सिंह नेगी, छेवांग, सन्नी और राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें