आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति और रॉयल एनफील्ड के संयुक्त तत्वावधान में आइस हॉकी कप और आइस स्पीड स्केट्स का समापन समारोह बुधवार को आइस हॉकी रिंक काजा में हुआ। समापन समारोह में आइस हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि को आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति और रॉयल एनफील्ड की ओर से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पांचों गोंपाओं के प्रमुख लामाओं को सम्मानित किया गया। इनमें कीह, काजा, कुंगरी, ढंखर और ताबो से लामा मौजूद रहे। आइस हॉकी स्पीति कप 2024 में पुरुष वर्ग में सेंटर जोन टीम विजेता रही। वहीं पिन जोन उपविजेता रही । इसके साथ महिला वर्ग में तोद जोन टीम विजेता रही। इसके साथ ही उपविजेता शम जोन रही। इसके अलावा स्पीड स्केट्स की विभिन्न श्रेणियों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्पीड स्केट्स की ओपन पुरुष में थिन्न्ले नोरबू विजेता और तेंजिन दोरजे उपविजेता रहे। इसके अलावा महिला श्रेणी में तेंजिन देकांग विजेता और अंगरूप चोमो उपविजेता रहे। मुख्यतिथि ने सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।