फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल किसान सभा खंड इकाई निरमंड ने मोइन में क्रेशर प्लांट के बाहर किया प्रदर्शन

हिमाचल किसान सभा खंड इकाई निरमंड के आह्वान पर ग्राम पंचायत देहरा गांव के लोगों की समस्याओं को लेकर मोइन मे स्थित पटेल इंजीनियरिंग के क्रेशर प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सात सूत्रीय मांगपत्र पटेल इंजीनियरिंग कंपनी को दिया। इस प्रदर्शन की किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, जिला महासचिव देवकी नंद, किसान सभा मोइन गांव कमेटी की सचिव मनोरमा चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोइन में क्रेशर प्लांट से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्लांट को चलाने का कोई निर्धारित समय नहीं होने से रात को शोर होने से बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो जाता है। वहीं, दूसरी तरफ क्रेशर प्लांट पूरी तरह से बंद नहीं होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें