जनजातीय जिले किन्नौर के लिए बुधवार से हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई। पहली उड़ान में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी शिमला से रिकांगपिओ पहुंचे। रिकांगपिओ पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ से शिमला के लिए हेलिकाप्टर को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह सेवा बहुत कम में शुरू हुई है। यह सेवा नियमित रूप से चलेगी। यह सेवा किन्नौर के लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति फायदेमंद साबित होगी। वहीं, स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी इस सेवा के शुरू होने पर खुशी जताई और सरकार का आभार प्रकट किया।