फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले के उपलक्ष्य पर 29 अक्तूबर से रामपुर में होगी बुशहर वॉलीबॉल लीग

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर बुशहर में बुशहर वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को रामपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन ने बैठक आयोजित की। इसमें आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर बुशहर के खेल मैदान में आयोजित होगी। इसमें आठ टीमें खिताब जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन और अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। रामपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी और फाउंडर विनोज नेगी ने क्षेत्र के लोगों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं, ताकि खेलों के प्रति युवाओं की रुचि और मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर आयोजकों ने डीसी शिमला और स्थानीय टीम का सहयोग के लिए आभार जताया। बैठक में डीडी कश्यप, शिव शंकर ठाकुर, राजेश गुप्ता, प्रेम, विजेश गोयल, विरेंद्र, पंकज शर्मा, केवल राम भलूनी, पदमा देवी और भाद्र सिंह भलूनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें