फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बोलेरो ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद

Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 02:33 PM IST

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में यातायात ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कॉस्टेबल दूर जा गिरी। रिकांगपिओ चौक पर हुआ यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कॉस्टेबल चौक की तरफ जाती है। इसी बीच एक बोलेरो उन्हें टक्कर मार देती है। इसके बाद आसपास मौजूद लोग कांस्टेबल की मदद को आते हैं। लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल कांस्टेबल की पहचान प्रिया नेगी निवासी कल्पा के रूप में हुई है। मामला शुक्रवार का है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते एफआईआर नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें