फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाथपा-झाकड़ी परियोजना अस्पताल में रिकॉर्ड 322 यूनिट रक्तदान

Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 07:26 PM IST

रक्तदान को बनाइए अभियान रक्तदान करके बचाइए जान, इस उद्देश्य को लेकर नाथपा झाकड़ी परियोजना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिकाॅर्ड 322 लोगों ने रक्तदान किया।
परियोजना ने बड़ संख्या में रक्तदान करवाकर अपने ही पुराने रिकाॅर्ड को तोड़ा। रक्तदान किसी का जीवन ही नहीं बचाता, बल्कि आत्मिक संतुष्टि भी देता है। एक रक्त की बूंद जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकती है। वहीं नाथपा झाकड़ी परियोजना ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही है। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि नवनियुक्त पहली महिला अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गीता कपूर के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का मकसद ज्यादा से ज्यादा रक्त इकट्ठा कर जरूरतमंदों की मदद करना है। इस महादान में स्वैच्छिक रक्तदान कर जिन लोगों ने रक्तदान किया, उनकी सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोग कई जिंदगियों को बचाने वाले मसीहा हैं। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए स्वयं रक्तदान कर एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रूपेश और विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ईशा नेगी सहित कई अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें