फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबू राम नेगी बोले- नगर परिषद क्षेत्र रामपुर में शहरी आजीविका से जोड़ गरीब परिवारों का करेंगे उत्थान

नगर परिषद क्षेत्र रामपुर के जरूरतमंद लोगों और गरीब परिवारों के उत्थान के लिए शहरी आजीविका कार्य योजना के तहत कार्य किया जाएगा। शहरी आजीविका कार्य योजना (सी-लेप) की रूपरेखा तैयार करने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद रामपुर सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी ने की। बैठक में जिला प्रबंधक राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन देशराज शर्मा ने नगर परिषद क्षेत्र में स्थायी आजीविका वाले, कुशल, अकुशल और प्रशिक्षित व्यक्तियों का डाटा 15 दिन में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी आजीविका कार्य योजना रामपुर के सदस्य विभागों, व्यापार मंडल, बैंक कर्मियों, सामाजिक कल्याण संस्थाओं और नगर परिषद से शहरी आजीविका के लिए वास्तविक डाटा तैयार करने को कहा है। उन्होंने सभी से डाटा समय पर उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह डाटा केंद्रीय मंत्रालय को बजट उपलब्ध करवाने के लिए भेजा जाना है। बैठक में उन्होंने सी-लेप योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार से गरीब परिवारों की गरीबी को कम करना है। बेघरों को आश्रय प्रदान करना है। नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण और प्लसमेंट घटक के माध्यम से रोजगार का उद्देश्य शहरी गरीबों को बाजार उन्मुख पाठ्यक्रमों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस मौके पर शहरी आजीविका कार्य योजना रामपुर के सदस्य विभाग लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, लोक संपर्क विभाग, पुलिस, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, परिवहन, श्रम, खाद्य, बैंक, व्यापार मंडल, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन और नगर परिषद के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें