बर्फबारी के बाद पहाड़ चांदी से चमक उठे हैं। किन्नौर के पर्यटन स्थल कल्पा में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। सेब के बगीचे बर्फ से लदे हुए हैं। सोमवार को धूप आने के बाद किन्नौर कैलाश के पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे। वहीं शिमला से रामपुर नेशनल हाईवे पांच पर यातायात फिर शुरू हो गया है। रविवार को नारकंडा में बर्फबारी होने के बाद इस हाईवे को बंद के दिया गया था। सोमवार सुबह 10:00 बजे के बाद एचआरटीसी ने बसों को शिमला के लिए वाया नारकंडा भेजना शुरू कर दिया है। ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है।