फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंडी में युवा कांग्रेस ने फूंका सांसद कंगना रणाैत का पुतला

युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांसद कंगना रणाैत का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार तथा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले गांधी भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी ज्योतिष की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रणाैत की ओर से युवाओं और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को लेकर की गई गटर छाप टिप्पणी के विरोध में रैली निकाली। रैली उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी ज्योतिष ने कहा कि प्रदेशभर में सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडी जिला के प्रभारी अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि जब भी सांसद हिमाचल प्रदेश आएंगी, युवा कांग्रेस उनका लोकतांत्रिक तरीके से घेराव करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें