फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जोगिंद्रनगर थाने के नए एसएचओ बने इंस्पेक्टर रणजीत सिंह

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में थाना प्रभारी सकीनी कपूर के अचानक तबादले के बाद इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने मंगलवार को नए थाना प्रभारी (एसएचओ) का कार्यभार संभाल लिया। करीब 34 वर्षों की पुलिस सेवा में रणजीत सिंह चंबा में विजिलेंस विभाग और धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा में भी सेवाएं दे चुके हैं। बैजनाथ क्षेत्र से संबंध रखने वाले रणजीत सिंह वर्ष 2024 में भी पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह मंडी जिले के कोटली समेत अन्य थानों में भी तैनात रहे हैं। मंगलवार दोपहर थाना पहुंचने पर सब इंस्पेक्टर लाल चंद ने शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए भी पुलिस प्रभावी ढंग से काम करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें