फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कर्मू राम की अध्यक्षता में हुआ हिमाचल किसान यूनियन जिला मंडी का अधिवेशन

हिमाचल किसान यूनियन जिला मंडी का अधिवेशन शनिवार को जिला प्रधान कर्मू राम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अधिवेशन में जिला प्रधान ने मंडी के कृषि कारोबार पर गहरा रहे संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद जब उन्होंने जमीनी स्थिति देखी तो किसानों की दशा बेहद दयनीय पाई। किसानों को संकट से उबारने के लिए सरकार को एक 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, जिसे सरकार ने जायज मानकर विभागों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे, लेकिन अफसरशाही की अनदेखी के कारण धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व विभाग भी व्यवस्था परिवर्तन के नारे पर खरा नहीं उतर रहा है। जल्द ही यूनियन अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पेश होगी। यदि इन जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंकड़ों के साथ अफसरशाही को बेनकाब करते हुए सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें