लोकसभा चुनाव के चलते मंडी में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयारियां चोरों से चल रही हैं । ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रैली के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं इस रैली में सुरक्षा प्रबंध को लेकर विभिन्न एजेंसियां अपने स्तर पर काम कर रही हैं। एसपीजी ने भी मंगलवार को रैली स्थल का दौरा किया गया और यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, मैदान में रैली को लेकर भाजपा और प्रशासन की ओर से अपने-अपने स्तर पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।