फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक प्रकाश राणा ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में किया समारोह

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में विधायक प्रकाश राणा के गोलवां स्थित निवास स्थान पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की 62 पंचायतों के सभी नवनिर्वाचित प्रधानों, उप प्रधानों, वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों ने शिरकत की। विधायक प्रकाश राणा ने सभी जनप्रतिनिधियों को पारंपरिक रूप से हार पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस मौके पर विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि सभी प्रतिनिधि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। समारोह में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के चलते विधायक निवास पर दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें