फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्याल के तीन विद्यार्थियों ने पास की यूजीसी नेट की परीक्षा

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के इतिहास विभाग के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा को उतीर्ण करने में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग व विश्वविद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है। परीक्षा को उतीर्ण करने वालों में इतिहास विभाग के सत्र 2023-25 बैच के छात्र जतिन कुमार, रविंद्र कुमार व ललित कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही कैलाश कुमार ने पीएचडी प्रवेश हेतु परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के शिक्षा-गुणवत्ता उपलब्धि को और ऊंचा उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के कठोर अध्ययन, विभागीय मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के समर्थन का प्रतिफल है। यह उपलब्धि न केवल इन छात्रों की व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है बल्कि यह पूरे इतिहास विभाग एवं विश्वविद्यालय के समर्पण और तत्परता की पहचान भी है। उन्होंने विभागाध्यक्ष सहित समस्त स्टाफ को भी इसके लिए बधाई दी। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डा. रामपाल, विकेश कुमार और राजेश कुमार ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा। गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पूर्व विश्विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसको उत्तीर्ण करने से ये विद्यार्थी सहायक आचार्य, कनिष्ठ शोध छात्रवृत्ति व पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जिससे उन्हें अकादमिक और शोध क्षेत्र में करियर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें