फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड सेरेमनी में जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड सेरेमनी में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब को फिर सर्वश्रेष्ठ से सम्मानित किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के सराहनीय सेवाओं और समर्पण पर यह पुरस्कार मिला है। रोटरी 3070 के जिला गर्वनर पीएस ग्रोवर ने पंजाब राज्य के पठानकोट में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में भेंट किया। जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, सचिव सुशील पठानिया और वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर की सालाना शानदार परफारमेंस पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। सोमवार को रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने बताया कि बेहतरीन कार्यप्रणाली पर पुरस्कार क्लब को मिलने से खुशी है। सचिव सुशील पठानिया ने बताया कि रोटरी की आउटस्टेंडिंग परफोरमेंस पर जिला गर्वनर पीएस ग्रोवर ने सराहना करते हुए रोटरी क्लब को चार पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।समारोह में मौजूद पूर्व जिला गर्वनर सुरेंद्र सेठ, जीएस राणा, यूएस घई, डॉ दुष्यंत चौधरी, रोटरी सत्र 2025 के जिला गर्वनर रोहित ऑबरॉय, अनिल सिंघल, विजय सहदेव, रोटेरियन धर्मेंद्र राणा ने भी रोटरी की कार्यप्रणाली पर प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें