फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: रविवार से हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, एनएच सहित दर्जनों मार्ग बाधित

क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और इसके साथ ही एनएच 03 जालन्धर मंडी अटारी वाया धर्मपुर कोटली जगह जगह भारी भूस्खलन होने व पेड़ गिरने की वजह से बाधित रहा। धर्मपुर कैंची मोड़ के पास तो एनएच निर्माण कम्पनी की पोकलेन मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बची। ऑपरेटर ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं बरोटी के पास सरसकान सड़क के पास सड़क पर पेड़ गिरने से एनएच बाधित रहा। जिसे स्थानीय युवाओं मनोज ढिल्लों विपन कुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, मदन सरू और कुछ गाड़ी वालों ने मिलकर बहाल किया। वहीं, लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधीन आने वाले मार्गों मे गयूण उभक बनेहरडी, धर्मपुर संधोल वाया स्योह, संधोल मढ़ी धर्मपुर, कांढापतन कौंसल, शेरपुर मोरला वायां रिछली, बहरी मढ़ी तनेहड़, धलोन राख, स्याठी लिंक रोड़, सनौर फिहड़, मलहुआ थाती, खड़ून रिधी बलह शामिल है। एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटियाल ने बताया की एन एच के प्रबंधको को आदेश जारी कर इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया है। वहीं, लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिकारियों को भी सड़कों को बहाल करने के आदेश जारी कर दिये हैं। जब इस बारे में लोनिवि धर्मपुर के अधीक्षण अभियंता ई प्रमोद कश्यप ने बताया की अधिकाशं सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया दिया बाकी अन्य को क्रमवार खोला जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें