फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उठाई लंबित मांगों की आवाज, मानदेय वृद्धि व सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

प्रोजेक्ट धर्मपुर में वीरवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की सामूहिक बैठक परियोजना अध्यक्ष चम्पा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ की जिलाध्यक्ष भावना राणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में प्रोजेक्ट धर्मपुर के 11 सर्कलों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित पड़ी हैं, जिनके समाधान की दिशा में सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय समय पर जारी किया जाए तथा पूर्व में घोषित बढ़े हुए मानदेय का लाभ भी शीघ्र प्रदान किया जाए। इसके अलावा मानदेय में और बढ़ोतरी करते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी का प्रावधान लागू करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि वर्षों तक सेवाएं देने के बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें कोई विशेष वित्तीय सुरक्षा प्राप्त नहीं होती, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की मांग भी दोहराई। बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त कई अन्य सरकारी कार्य करवाए जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अतिरिक्त कार्य केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही करवाए जाएं तथा उसके लिए अलग से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बावजूद उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं दिया जाता, जो न्यायसंगत नहीं है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भावना राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्गों—बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं—के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कार्यकर्ताओं की सभी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए, अन्यथा संगठन आगामी समय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर संघ की सचिव संगीता, सहसचिव अर्चना, उपप्रधान रूपा, कोषाध्यक्ष धनी देवी सहित मंजूला शर्मा, नीलम, मीना, सोनिका, वनीता, अर्चना, शारदा, सरोज, बबली, सावित्री, सरिता, सिमरो, रीना, किरणवाला, सरोजना, रमिला, अनीता, अजूं, सोमा देवी, रमा, कमला, उर्मिला देवी, अनीता देवी, सरिता, चम्पा देवी, वीना, अनिता, उषा तथा कमला देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें