फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: उत्तर प्रदेश के 37 युवाओं ने जानी छोटी काशी की संस्कृति और सभ्यता

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के पांच जिलों से आए 37 युवाओं ने छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी जिला का पांच दिवसीय भ्रमण किया। युवाओं का यह भ्रमण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन मौके पर एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इस युवाओं से मुलाकात करके उनके अनुभवों को जाना। कार्यक्रम की संचालिका ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सारा आयोजन मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत अंर्तराजीय कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एक राज्य के युवाओं को दूसरे राज्य में जाकर वहां की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और प्रमुख स्थलों को घूमने और उनके बारे में जानकारियां हासिल करने का अवसर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से आए युवाओं ने बताया कि छोटी काशी मंडी के बारे में उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली। यहां के रहन-सहन, खान-पान और प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहां के लोगों का स्वभाव उन्हें खूब भाया। उन्होंने कहा कि वे बाकी लोगों को भी मंडी आने और यहां समय व्यतीत करने की सलाह देंगे। इन युवाओं ने इस कार्यक्रम को चलाने के लिए केंद्र सरकार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का आभार भीा जताया है जिसके माध्यम से उन्हें किसी दूसरे स्थान के बारे में जानकारियां हासिल करने का मौका मिल पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें