फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी में धार्मिक स्थल निर्माण मामले में सुनवाई से पहले स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

नगर निगम मंडी के वार्ड पैलेस काॅलोनी-1 में जेल रोड के पास धार्मिक स्थल निर्माण मामले में सुनवाई से पहले स्थानीय लोग विरोध में उतर आए हैं। सुनवाई से पहले स्थानीय लोग निगम कार्यालय के बाहर जुटे और धार्मिक स्थल को सील करने की मांग रखी। स्थानीय निवासी गोपाल कपूर ने कहा कि अगर मामले में आज धार्मिक स्थल को सील करने के आदेश नहीं दिए तो विरोध-प्रदर्शन तेज किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने हनुमान चालीसा भी पढ़ी। उधर स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए क्यूआरटी तैनात कर दी है। बता दें कि जेल रोड में धार्मिक स्थल मामले की आयुक्त कोर्ट में सुनवाई हो रही है। कोर्ट की ओर से धार्मिक स्थल के नक्शा दिखाने और लोक निर्माण विभाग की एनओसी दिखाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें