राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य से प्रभावित परिवारों और गत वर्ष आपदा में बेघर हुए लोगों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा ने पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं किसान सभा संयोजक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय धर्मपुर के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज करवाया। प्रभावित ग्रामीणों ने एनएच निर्माण के कारण घरों पर बढ़ते खतरे, अवैध डंपिंग, रास्तों, नालियों और कलवर्टों के अधूरे निर्माण कार्यों के साथ-साथ आपदा प्रभावित परिवारों को राहत न मिलने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने स्पष्ट किया कि यदि सुरक्षा उपायों में लापरवाही के कारण किसी भी परिवार को नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार की होगी।