फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आपदा ने हमें 30 साल पीछे धकेल दिया लेकिन फिर से उठ खड़े होंगे

Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 05:31 PM IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदाग्रस्त छतरी के इलाकों का दौरा कर प्रभावितों से मिले और उनका दुख-दर्द बांटा। उन्होंने कहा कि छतरी में भी आपदा के कारण उपजाऊ भूमि, सड़क मार्ग और मकानों को बहुत क्षति पहुंची है। विशेष रूप से छतरी के मांझीगाड, बिलागाड, भलाती और ठेंसर गांवों में बेहद नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों के चेहरों पर वेदना की लकीरें साफ नजर आ रही हैं, लेकिन पुन स्थिति को बेहतर बनाने की उम्मीद भी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस आपदा ने हमें जो नुकसान पहुंचाया है उसकी भरपाई इतनी आसान नहीं है। 30 जून की त्रासदी ने हमें 30 साल पीछे धकेल दिया है। हमने जहां से विकास की यह यात्रा शुरू की थी, आपदा ने हमें फिर वहीं पहुंचा दिया है। कहा कि त्रासदी से जो नुकसान हुआ है, अभी उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इसकी भरपाई तो बहुत दूर की बात है। लेकिन हम हौसला नहीं हारेंगे। जयराम ठाकुर ने आपदा प्रवाहित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री बांटी और आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें