फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने नवाजे मेधावी

श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक के ऑडिटोरियम में 28 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की रही। हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस वर्ष के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। कक्षा छठी से कक्षा 11 वीं तक के सभी बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें डीएवी सुंदरनगर, फिनिक्स स्कूल बैहना, डीएवी गोहर, न्यू पैराडाइस पब्लिक स्कूल गुटकर, सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला, जीएसएस बगला, महावीर पब्लिक स्कूल मंडी, वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल मंडी, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मंडी, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल सरकाघाट, हिमालयन पब्लिक स्कूल स्कूल सरकाघाट, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंगरोटू, डीएवी नेरचौक, हिलॉक मॉडल स्कूल मंडी, एसबीएम स्कूल मंडी, आलोक भारती विद्यालय कोटली, जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक, एंजेल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, पैराडाइज पब्लिक स्कूल भोजपुर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल राठी, नोवल इंटरनेशनल स्कूल पंडोह, माइंड ट्री स्कूल आईआईटी कमांद, डीपीएस स्कूल सुंदरनगर, मॉडर्न हाईटक मॉडल स्कूल मंडी, दिल्ली पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, इंडस ग्लोबल स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल पंडोह, भारतीय पब्लिक स्कूल, जीएसएसएस लोहारा ओर महादेव पब्लिक स्कूल भंगरोटू ने  टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें