फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर नलवाड़ और देव मेले में पहली बार होगा कबड्डी मुकाबला, लगेंहड़ बनी विजेता

नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर में इस बार पहली बार आयोजित किए गए कबड्डी मुकाबले ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। मेले के इतिहास में पहली बार हुए इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा जोश देखने को मिला। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने किया, जबकि समापन एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल की ओर से किया गया। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच बताया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया, जिनमें ततोहली परडाना, लगेंहड़, बल्याणा, बनाल, सरी व अन्य स्थानीय टीमें शामिल रहीं। शुरुआती मुकाबलों से लेकर फाइनल तक सभी मैच बेहद रोमांचक रहे और हर टीम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। विजेता व उपविजेता टीमों को मेले के समापन पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीपी विजय ठाकुर व पीईटी चंचल का मैच को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें