जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार पुलिस पहरे में हुआ। इस मामले में पूछताछ के बाद सास को छोड़ दिया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। बंगला गांव की 34 साल की विवाहिता रविवार दोपहर को घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली।