फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता से लौटीं वशिंका ठाकुर का भव्य स्वागत

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर की होनहार छात्रा वशिंका ठाकुर ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर वापस लौटीं वशिंका ठाकुर का धर्मपुर पहुंचने पर बीडीसी चेयरमैन राकेश कुमार, उनके कोच पीईटी निर्मल ठाकुर, माता-पिता, भाई-बहन व स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन राकेश कुमार ने वशिंका ठाकुर को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वशिंका जैसी बेटियां न केवल धर्मपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। वशिंका की इस उपलब्धि पर परिवार में भी खुशी का माहौल रहा। माता-पिता ने मिठाई खिलाकर बेटी को बधाई दी और उसकी मेहनत व अनुशासन की सराहना की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर वशिंका ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच पीईटी निर्मल ठाकुर, माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी तथा समस्त स्कूल स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व कोच के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर प्रदेश और देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें