फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: फैंसी ड्रेस और सोलो डांस में डीएवी के नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

डीएवी स्कूल मंडी के खलियार स्थित लोअर ब्रांच में एलकेजी के नौनिहालों के लिए फैंसी ड्रेस जबकि पहली कक्षा के बच्चों के लिए सोलो डांस का आयोजन किया गया। इसमें एलकेजी के 75 और पहली कक्षा के 41 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। एलकेजी के बच्चों की फैंसी ड्रेस सभी के लिए आकषर्ण का केंद्र रहा। कोई डॉक्टर बनकर आया था तो कोई इंजीनियर, कोई फायर मैन तो कोई झांसी की रानी। कोई शैफ बना था तो कोई फौजी। बच्चों ने अपनी फैंसी ड्रेस के माध्यम से कुछ न कुछ संदेश देने का प्रयास किया। पहली कक्षा के बच्चों ने भी डांस के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएवी लोअर ब्रांच की प्रधानाचार्य सीमा कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं थी बल्कि एक ऐसा आयोजन था जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें