जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या सराजी ब्लास्ट नाम से मशहूर बीएस भारद्वाज की नॉन स्टॉप नाटियों के नाम रही। इसके अलावा लोक गायकों ने भी संध्या में खूब रंग जमाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ने शिरकत की। मेला कमेटी के प्रधान तरुण शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संध्या का आगाज शहनाई की मधुर ध्वनि से किया गया। पहली संध्या के स्टार कलाकार थाची निवासी बीएस भारद्वाज ने नॉन स्टॉप नाटियों से धमाल मचाया। इससे हपेल जेठू राम शाला ने अपने सुरीले नॉन स्टॉप गीतों से संध्या पहली संध्या को चार चांद लगाए। हटगढ़ की रिधिमा भारद्वाज ने हिंदी पहाड़ी गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गणई की सिमरन चौहान ने अपने नृत्य से पहली संध्या में खूब समां बांधा। हटगढ़ की विधि भारद्वाज के गीतों पर युवा जमकर थिरके। थुनाग के नेत्र निहाल ने पहाड़ी व पंजाबी गीतों से धमाल मचाया। देलग के विशाल ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। सुंदरनगर के आशीष भारद्वाज ने नॉन स्टॉप गीतों की झड़ी लगाई। सेमी स्टार गुलशन गर्ग ने मंच पर चढ़ते ही अपने गीतों से युवाओं को जमकर नचाया। कुल्लू के ट्विंकल ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया।