फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अनिल शर्मा बोले- जहां विकास रोका, वहीं अब वोट मांगने पहुंच रहे कांग्रेस नेता

नगर निगम मंडी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता व सदर विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए शहर में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया। सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में मंडी शहर में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम आर्थिक तंगी और कर्मचारियों की समस्याओं से जूझता रहा, लेकिन कांग्रेस सरकार ने शहर की सुध नहीं ली। अनिल शर्मा ने कहा कि जिन गलियों में विकास कार्य रुक गए, आज उन्हीं गलियों में कांग्रेस के नेता वोट मांगने पहुंच रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस बताए कि मंडी शहर के लिए उसकी ऐसी कौन सी उपलब्धि रही है, जिसके आधार पर वह जनता से समर्थन मांग रही है। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से मंडी शहर के लिए शहरी चुनौती योजना के तहत घोषित 180 करोड़ रुपये की योजना पर भी तंज कसा। अनिल शर्मा ने कहा कि जिस योजना का आज जिक्र किया जा रहा है, उसकी वास्तविक राशि 105 करोड़ है और उसका प्रस्ताव उन्होंने स्वयं तैयार कर सरकार को भेजा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें