फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के 20 सदस्यीय दल ने किया मंडी व कुल्लू जिले में किया दौरा

अरुणाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का 20 सदस्यीय दल मंडी एवं कुल्लू जिले में आजीविका अनुभव यात्रा की। दल का नेतृत्व राज्य मिशन प्रबंधक गायमर टाटा ने की। यात्रा के दौरान दल ने मंडी जिले के नगवाईं स्थित किसान विकास समिति की ओर से संचालित फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई का दौरा किया, जहां जैम, जूस, अचार आदि निर्माण की विधियों की जानकारी ली। समिति अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने बताया कि संस्था 2007 से किसानों के उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है। इससे इस वर्ष 1200 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। सचिव कर्म चंद व कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक ने दल को अपनी संस्था की ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। दल ने कुल्लू जिले के बबेली में शीहाट संस्था का दौरा किया, वहां हस्तशिल्प एवं फल आधारित उत्पादों की इकाइयों का निरीक्षण किया गया। शमशी स्थित जिला बागवानी विभाग के सामुदायिक सुविधा केंद्र एवं भुट्टिको सहकारी संस्था का भ्रमण किया गया। भुट्टिको में कुल्लू शाल निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। समापन समारोह में गायमर टाटा ने हिमाचल के सभी सहयोगी संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि हिमाचल एवं अरुणाचल की भौगोलिक समानताओं को देखते हुए ग्रामीण आजीविका में आपसी सहयोग से गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की संभावना पर बल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें