अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली 370वां बेसिक पर्वतारोहण कोर्स और 210वां अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स करवा रहा है। दोनों कोर्स 26 जुलाई तक चलेंगे। बेसिक पर्वतारोहण कोर्स में 119 प्रतिभागी और अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स में 34 युवा भाग ले रहे है। बेसिक पर्वतारोहण का प्रशिक्षण स्की अनुदेशक प्रभारी नारायण दत्त की ओर से करवाया जा रहा है। यह कोर्स मनाली के साथ ब्यासकुंड ग्लेशियर के पास करवाया जा रहा है। अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स पर्वतारोहण प्रशिक्षक प्रभारी शशिपाल की ओर से मनाली तथा शिंकुला पास में दिया जाएगा। यह कोर्स मानसून का अंतिम कोर्स है। इसके बाद 30 अगस्त से अगला अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स आरंभ होगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को पहाड़ी पर चढ़ना और उतरना सहित बर्फ के बीच भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।