फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Congress Protest: कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

जिला मुख्यालय कुल्लू में बुधवार को युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेता तरुण ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है और देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने आया था। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में नेताओं ने यह भी दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर भी नाराजगी जताते हुए उसे आपत्तिजनक बताया। प्रदर्शन के अंत में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से युवाओं के हितों की रक्षा करने, पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें